Transfer News : पांच IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Transfer News :पटना। राज्य के पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, वहीं एक आईपीएस को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गृह विभाग ने शनिवार की देर शाम इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अभी तक यातायात के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) का पद संभाल रहे सुधांशु कुमार को अब राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) एवं आधुनिकीकरण के एडीजी की नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही वह यातायात एडीजी की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। वहीं रेल आईजी पी कन्नन को आईजी आधुनिकीकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इनका हुआ तबादला

गृह विभाग ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) स्तर के पांच आईपीएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया है।

मोतिहारी सदर के एसडीपीओ-1 रहे शिखर चौधरी को सारण का ग्रामीण एसपी बनाया गया है।

अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) में सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रहीं दीक्षा को पटना नगर का एसडीपीओ-1 बनाया गया है।

सारण के एएसपी (परीक्ष्यमान) मोहिबुल्लाह अंसारी को मोतिहारी के पकड़ीदयाल का नया एसडीपीओ बनाया गया है।

नालंदा की एएसपी (परीक्ष्यमान) दिव्यांजली जायसवाल को बगहा के रामनगर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।

गया के एएसपी (परीक्ष्यमान) शिवम धाकड़ को मोतिहारी सदर का एसडीपीओ-1 बनाया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related