TRANSFER NEWS: 18 पुलिस अफसरों को किया गया इधर से उधर , एसएसपी ने जारी किया आदेश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TRANSFER NEWS: भिलाई। दुर्ग जिले के कई थानों में पदस्थ टीआई, एसआई, एएसआई और प्रधान आरक्षकों का तबादला हुआ है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने आदेश जारी किया है। बता दें कि बीते 29 अप्रैल को भी 4 टीआई और दो एसआई को इधर से उधर किया गया था। जारी आदेश के मुताबिक, अलग-अलग थानों में पदस्थ 9 इंस्पेक्टर, 5 सब इंस्पेक्टर, 3 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और एक हेड कॉन्सटेबल का ट्रांसफर किया गया है। निरीक्षक ममता अली को फिर एक बार दुर्ग शहर में लाया गया है। इससे पहले उनका तबादला वैशाली नगर थाने से अमलेश्वर थाने में किया गया था। उन्हें अब दुर्ग कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।

भिलाई नगर थाने से जामगांव आर भेजे गए निरीक्षक राजकुमार लहरे को फिर से एक बड़े थाने पद्मनाभपुर की जिम्मेदारी दी गई है। दुर्ग कोतवाली थाने के टीआई विजय यादव को सुपेला थाने की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं सुपेला थाने के थाना प्रभारी राजेश मिश्रा को जामुल थाने का टीआई बनाया गया है। निरीक्षक प्रकाश कांत को रानीतरई थाने से जेवरा सिरसा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक शिव चंद्रा को थाना मोहन नगर से जामगांव आर भेजा गया है। निरीक्षक भानुप्रताप साव को रक्षित केंद्र दुर्ग से अंडा थाने के का प्रभार दिया गया है। निरीक्षक केशव राम कोसले को पद्मनाभपुर थाने से मोहन नगर थाने का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक रमेश निषाद को रक्षित केंद्र से लाकर ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : BJP विधायक का निधन

  दुर्ग। दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से BJP...

CHHATTISGARH : सरकारी रायफल से फायरिंग, अब एक और SP को नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने मोहला-मानपुर के एसपी...