TRANSFER BREAKING : कई IAS अधिकारियों का तबादला, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TRANSFER BREAKING: Transfer of many IAS officers, state government issued order

भोपाल। मध्‍य प्रदेश सरकार ने बुधवार को छह आइएएस अधिकारियों का स्थानांतरण करने के साथ नौ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया है। स्वाति मीणा नायक अब महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव होंगी। वहीं, गोपाल चंद्र डाड को आयुक्त चिकित्सा शिक्षा बनाया है। जान किंग्सली ए आर अब सचिव नर्मदा घाटी विकास तथा जल संसाधन विभाग होंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुमोदन के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने आइएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। गोपाल चंद्र डाड के पास नई जिम्मेदारी के साथ आयुक्त पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और संचालक घुमंतु और अर्धघुमंतु जनजाति का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी अभिषेक सिंह को सचिव राज्य निर्वाचन आयोग, उप सचिव लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग रत्नाकर झा को उप सचिव श्रम और उप सचिव श्रम संजय कुमार जैन को उप सचिव लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग पदस्थ किया है।

प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव को सहकारिता और राघवेन्द्र कुमार सिंह को अटल बिहारी बाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्था (एग्पा) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद का अतिरिक्त प्रभार दिया है। इसके अलावा प्रमुख सचिव कल्पना श्रीवास्तव को आयुष, अनिरुद्ध मुकर्जी प्रबंध संचालक राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी, सचिन सिन्हा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण, मुकेश चंद गुप्ता सदस्य सचिव राज्य योजना आयोग, पी नरहरि सचिव खेल एवं युवा कल्याण और मनोज पुष्प को अपने वर्तमान दायित्व के साथ प्रबंध संचालक वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

राकेश सिंह को बनाया संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी –

उधर, विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह को संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पदस्थ कर अपर सचिव विधि एवं विधायी कार्य घोषित किया है। इसके अलावा आवंटन अधिकारी संपदा संचालनालय राजेश यादव को उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मुख्य महाप्रबंधक ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण अर्चना सोलंकी को सहायक राज्य निर्वाचन आयुक्त पदस्थ किया है। विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय आलोक सोनी को विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related