CHHATTISGARH : Minister’s ‘strict war’ in a public meeting
बिलासपुर. बिलासपुर के तखतपुर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का गुस्सा फूट पड़ा। आमतौर पर शांत रहने वाले मंत्री ने भरी सभा में नगर पालिका सीएमओ की जमकर क्लास ले ली।
मामला तब शुरू हुआ जब कार्यक्रम में उन्हें बताया गया कि नगरपालिका की तरफ से न तो सही आमंत्रण दिया गया और न ही जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया था। इस पर मंत्री नाराज हो गए।
उप मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन पटेल को मिली स्कूटी, एक दिन में पूरी हुई मांग
सभा में ही उन्होंने सीएमओ से सवालों की झड़ी लगा दी और पूछा कि जब पहले 25 लाख रुपये मंच निर्माण के लिए दिए गए थे तो काम अभी तक क्यों पूरा नहीं हुआ। जवाब मिला कि काम नहीं हुआ, तो मंत्री और सख्त हो गए।
उन्होंने साफ चेतावनी दी कि काम समय पर पूरे करने की आदत डालनी होगी, वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
