आज दिवाली पर इस मुहूर्त में करें लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा, बरसेगा धन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

आज दीपावली का पावन पर्व है। हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन दीपावली का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व मुख्य तौर पर भगवान राम के चौदह वर्ष के वनवास से अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है। लेकिन आज के दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

मान्यता है कि मां लक्ष्मी की पूजा आज के दिन सही मुहूर्त में करने से उनकी कृपा बरसती है और धन संपदा से जीवन भरा रहता है। आइये जानते हैं आज दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए कौन सा मुहूर्त सबसे ज्यादा शुभ रहेगा और यह मुहूर्त कितनी देर के लिए आज रहने वाला है।

दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजा के लिए मुहूर्त

दीपावली के दिन पूजा के लिए तीन मुहूर्त हैं, लिकन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए सबसे शुभ मुहूर्त आज 12 नवंबर 2023 दिन रविवार की शाम 5 बजकर 30 मिनट से शाम 7 बजकर 35 मिनट तक है। इस मुहूर्त की कुल अवधि 1 घंटा 56 मिनट है। इस मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा करने का सबसे ज्यादा महत्व है। वहीं निशीथ काल का मुहूर्त है जो आज 12 नवंबर 2023 दिन रविवार की रात 11 बजकर 39 मिनट से 13 नवंबर की रात 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में मां लक्ष्मी के मंत्रो का जाप करना बहुत लाभकारी माना जाता है।

  • प्रदोष काल का समय – 12 नवंबर 2023 दिन रविवार 5 बजकर 29 मिनट से रात 8 बजकर 8 मिनट तक।
  • वृषभ काल का समय – 12 नवंबर 2023 दिन रविवार 5 बजकर 39 मिनट से रात 7 बजकर 35 मिनट तक।
- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CRIME: कृषि अधिकारी पर लाखों की ठगी का आरोप! 

CG CRIME: Agriculture officer accused of swindling lakhs!     CG CRIME:...

RAIPUR NEWS: SP अंकिता शर्मा को PHQ का नोटिस! 

RAIPUR NEWS: PHQ issues notice to SP Ankita Sharma!     RAIPUR...