खैरागढ़ के लिए निर्णायक दिन आज, राजनांदगांव में होगी मतगणना

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज होनी है। इसके लिए राजनांदगांव शहर स्थित बीज एवं कृषि विकास निगम के एक गाेदाम को मतदगणना केंद्र बनाया गया है। इसी गोदाम में वोटों की गिनती के बाद निर्वाचन आयोग नये विधायक के नाम की घोषणा करेगा। बता दें कि निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को मतगणना की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल किया। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती से लेकर सुरक्षा चौकसी तक को परखा गया। जिला निर्वाचन अधिकारी और राजनांदगांव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने बताया, मतगणना कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी। पहले पोस्टल बैलेट की गणना की जाएगी। उसके बाद EVM में पड़े वोटों को गिना जाना है। बताया गया, मतगणना स्थल पर 14 टेबल लगाए हैं। यह गणना 21 चरणों में होगी। सभी वोटों की गिनती तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी। अनुमान लगाया जा रहा है, दोपहर बाद तक मतगणना के परिणाम सामने आ जाएंगे। कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने बताया, मतगणना स्थल पर मोबाईल प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना स्थल पर कम्प्यूटर, टेलीफोन, इंटरनेट कनेक्शन और फैक्स आदि की व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थल की सुरक्षा के लिए एक दिन पहले से ही पुलिस बल का बंदोबस्त किया गया है। बताया जा रहा है, मतगणना स्थल पर सुरक्षा के लिए पुलिस के करीब 200 जवानों को तैनात किया जा रहा है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पहले से ही केंद्रीय सुरक्षा बलों के हवाले है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related