TMC VS ELECTION COMMISSION : 5 मिनट में खत्म मीटिंग, डेरेक बोले – हमें भगा दिया

Date:

TMC VS ELECTION COMMISSION : Meeting ends in 5 minutes, Derek says – we were chased away

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज हो गया है। तृणमूल कांग्रेस और चुनाव आयोग आमने-सामने आ गए हैं।

TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन के नेतृत्व में पार्टी का डेलिगेशन दिल्ली में चुनाव आयोग से मिलने पहुंचा, लेकिन दावा है कि पूरी मीटिंग सिर्फ 5 मिनट में खत्म कर दी गई। डेरेक ने आरोप लगाया कि उन्हें ठीक से बात तक नहीं करने दी गई और भगा दिया गया।

वहीं चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि मीटिंग के दौरान डेरेक ओ’ब्रायन ने ही बदसलूकी की, CEC को बोलने नहीं दिया और माहौल बिगाड़ दिया।

इस विवाद के बीच चुनाव आयोग ने साफ संदेश दिया है कि बंगाल में इस बार चुनाव “भयमुक्त और हिंसा रहित” होंगे।

TMC ने अब बड़ा दांव खेलते हुए मीटिंग का वीडियो या ऑडियो जारी करने की चुनौती दे दी है।

सबसे बड़ा मुद्दा वोटर लिस्ट का भी है। SIR प्रक्रिया के बाद करीब 91 लाख वोटरों के नाम हटने का दावा किया जा रहा है, जिससे सियासी तापमान और बढ़ गया है।

अब शाम को INDIA गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस से इस विवाद में और आग लगना तय है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

CHHATTISGARH : Big decision of Chhattisgarh government रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार...

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : कोहली के बाद नंबर-3 कौन?

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : Who will be number 3...