STOCK MARKET INDIA : Market jumps on ceasefire
नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर का असर सीधे शेयर बाजार पर दिखा है। बुधवार को बाजार में जबरदस्त रैली देखने को मिली।
सेंसेक्स करीब 3000 अंक उछलकर 77,600 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 900 अंक चढ़कर 24,000 के पार निकल गया।
मार्केट में हर तरफ खरीदारी का माहौल है। ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे आगे हैं। ऑटो और रियल्टी इंडेक्स करीब 5% तक उछले, वहीं PSU बैंक और मेटल शेयरों में भी जोरदार तेजी है।
बाजार की इस तेजी की सबसे बड़ी वजह है अमेरिका-ईरान के बीच अचानक हुआ सीजफायर, जिससे ग्लोबल टेंशन कम हुआ और निवेशकों का भरोसा बढ़ा।
एशियाई बाजार भी हरे निशान में हैं और कच्चे तेल की कीमत में 13% की बड़ी गिरावट ने भी बाजार को सपोर्ट दिया है।
कुल मिलाकर, जंग रुकी तो बाजार दौड़ पड़ा।

