वित्‍त मंत्री चौधरी ने महाराष्‍ट्र मंडल के कार्यों को सराहा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Finance Minister Chaudhary praised the work of Maharashtra Board.

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ शासन के वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी ने एक बार फिर महाराष्‍ट्र मंडल के सामाजिक, सांस्‍कृतिक और शैक्षणिक कार्यों को एक तरह से मान्‍यता देते हुए तमाम सेवाभावी कार्यों की सराहना की। चौधरी ने महाराष्‍ट्र मंडल के प्रतिनिधियों से कहा कि आप लोगों के पास आमजनों की सेवा करने को लेकर जो दूरदृष्टि है, वो मंडल को बाकी समाजिक व समाजसेवी संस्‍थाओं से अलग और आगे करती है।

मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले, मुख्‍य समन्‍वयक श्‍याम सुंदर खंगन और बृहन्‍महाराष्‍ट्र मंडल के छत्‍तीसगढ़ प्रभारी सुबोध टोले ने वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी से बुधवार रात को उनके आवास पर मुलाकात कर उन्‍हें जन्‍मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। अजय काले ने उन्‍हें मंडल के भावी कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अतिथि बुलाने का आग्रह किया, तो उन्‍होंने कहा कि ज्‍यादातर रायगढ़ क्षेत्र के दौरों और रायपुर में अति‍ व्‍यस्‍तता के कारण वे महाराष्‍ट्र मंडल के कार्यों में चाहकर भी नहीं आ पाते।

चौधरी ने कहा कि कहीं किसी काम में परेशानी आती है, तो भी वे हरसंभव मदद करने के लिए तैयार हैं। चौधरी ने महाराष्‍ट्र मंडल में छह जून को आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्‍याभिषेक दिवस के भव्‍य समारोह को लेकर अग्र‍िम शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related