CG Ganja Smuggling: Police Seize 20 Quintals of ‘Green Gold’ Worth ₹2 Crore!
CG GANJA SMUGGLING : गांजा तस्करी के लिए तस्कर अनोखे-अनोखे तरीके अपना रहे है। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में गुरुवार को पुलिस ने बस से करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत 2 करोड़ रुपए आंकी गई है। गांजा कपड़ों की गठरियों में छिपाकर रखा गया था।
जानकारी के अनुसार, जयनगर थाना क्षेत्र के सिलफिली में बस के जरिए गांजा का परिवहन किया जा रहा था।
नीलम ट्रांसपोर्ट की अंबिकापुर से मध्यप्रदेश जाने वाली बस के जरिए झाड़ू की आड़ में गांजा कटनी भेजा जा रहा था। बस में झाड़ू बेचने वाले महिला और पुरुष सवार थे, जो पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गए।
बस ड्राइवर और हेल्पर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है।
पुलिस की इस कार्रवाई से यह बात सामने आई कि परिवहन का कोई भी साधन तस्करों से नहीं बचा है। इसके लिए किसी भी भी जरिया बनाया जा सकता है।

