CHHATTISGARH | महादेव सट्टा ऐप नए नाम से फिर चालू, अब चुनाव तक पर सट्टा

Date:

CHHATTISGARH | Mahadev Satta app restarts with new name, now betting till elections

रायपुर। महादेव सट्टा ऐप पर कार्रवाई के बाद सबको लगा था कि खेल खत्म हो गया… लेकिन अब ये फिर से नए नाम और नई स्पेलिंग के साथ वापस आ गया है।

CHHATTISGARH : पढ़ाई का नया दौर… स्कूलों में AI एंट्री

इस बार ऐप ने अपनी स्पेलिंग में छोटा सा बदलाव कर सिस्टम को चकमा दिया है और IPL सीजन के बीच धड़ल्ले से सट्टा चल रहा है। सिर्फ मैच का रिजल्ट ही नहीं, हर ओवर में कितने रन बनेंगे, विकेट कब गिरेगा, सब पर दांव लग रहा है।

चौंकाने वाली बात ये है कि अब सट्टा सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है। बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के चुनावों तक पर लोग पैसे लगा रहे हैं।

US IRAN CEASEFIRE : अमेरिका-ईरान 2 हफ्ते का सीजफायर, पाकिस्तान में होगी बातचीत

ED की 6000 करोड़ की जांच और बैन के बावजूद ये ऐप कैसे फिर एक्टिव हो गया, ये बड़ा सवाल है। इसके मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल अभी भी पकड़ से बाहर हैं।

इधर रायपुर में एंटी क्राइम यूनिट ने 2026 में अब तक 14 लोगों को पकड़कर करीब 2 करोड़ की संपत्ति जब्त की है, लेकिन ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क अभी भी तेजी से फैल रहा है।

DSP की बेटी को गैंगरेप की धमकी, चैट लीक और 5 युवक गिरफ़्तार..

कुल मिलाकर, नाम बदला… तरीका वही… और सट्टे का खेल फिर शुरू हो गया हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

CHHATTISGARH : Big decision of Chhattisgarh government रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार...

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : कोहली के बाद नंबर-3 कौन?

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : Who will be number 3...