CHHATTISGARH : पढ़ाई का नया दौर… स्कूलों में AI एंट्री

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : A new era of education… AI entry into schools

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल अब पूरी तरह स्मार्ट होने जा रहे हैं। शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए बच्चों की पढ़ाई में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को शामिल करने की तैयारी कर ली है।

अब बच्चों की पढ़ने-लिखने की क्षमता मशीन खुद जांचेगी। ORF टूल नाम की इस नई तकनीक के जरिए सिर्फ 2-3 मिनट में पता चल जाएगा कि बच्चा कितना सही और कितनी तेजी से पढ़ पा रहा है।

खास बात ये है कि ये AI बच्चों की आवाज रिकॉर्ड करके उसे टेक्स्ट में बदल देगा और उसी आधार पर उनकी कमजोरी पकड़ ली जाएगी। फिर उसी हिसाब से पढ़ाई की रणनीति बनाई जाएगी।

फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 2 जिलों में शुरू किया जाएगा। अगर रिजल्ट अच्छा रहा तो पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। इसके लिए पहले ही 15 जिलों से 200 घंटे का डेटा तैयार किया जा चुका है।

सरकार का दावा है कि इससे बच्चों की पठन क्षमता तेजी से सुधरेगी और शिक्षकों का काम भी आसान होगा।

अब देखना ये है कि ये AI वाला एक्सपेरिमेंट छत्तीसगढ़ की पढ़ाई को कितना बदल पाता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related