FIRECRACKER FACTORY BLAST : मंदिर के लिए बन रहे पटाखों में ब्लास्ट, 13 की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

FIRECRACKER FACTORY BLAST : Blast in firecrackers being made for temple, 13 killed

केरल। केरल के त्रिशूर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने देखते ही देखते तबाही मचा दी। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

घटना मुण्डाथिकोड इलाके की है, जहां त्रिशूर पूरम के लिए पटाखे तैयार किए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त करीब 40 लोग मौके पर मौजूद थे। अचानक हुए धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहला विस्फोट दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ, लेकिन इसके बाद भी बीच-बीच में धमाके होते रहे, जिससे बचाव कार्य में भारी दिक्कत आई। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई और आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा।

स्थानीय लोग खुद ही राहत और बचाव में जुट गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सरकार ने सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रख दिया है और अतिरिक्त एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, इस पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related