तीन पंचायत सचिव किए गए निलंबित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। बेमेतरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बाबामोहतरा, चारभाटा एवं मरका ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव बलदाऊ प्रसाद साहू, अजय वर्मा एवं रुखमणी धृतलहरे को निलंबित कर दिया गया है।

बता दें शासन ने शासकीय कार्य में उदासीनता और लापरवाही बरतने के चलते यह कार्रवाई की है। इस संबंध में जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन की फ्लैगशिप गोधन न्याय योजना, निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा आदि के लिए आयोजित बैठक में ग्राम के पंचायतों में महत्वपूर्ण शासकीय योजनाओं जैसे गोबर खरीदी, गौठान निर्माण कार्य में रूचि नहीं लिए जाने, निर्माण कार्यों की अल्प प्रगति परिलक्षित होने, प्रशासनिक कार्यों में अरूचि प्रदर्शित होने एवं पदीय कर्तव्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण निलंबन की कार्रवाई की गई है।

निलंबन अवधि में तीनों सचिवों का मुख्यालय जनपद पंचायत बेमेतरा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related