chhattisagrhदेश दुनियाराजनीति

ये हैं लोकसभा चुनाव का सबसे रईस प्रत्याशी, जानिए कहां से लड़ रहे चुनाव

अमरावती। आंध्र प्रदेश की गुंटूर लोकसभा सीट से तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के उम्मीदवार पी. चंद्रशेखर इस बार के चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार बन गए हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपने पास 5785 करोड़ रुपये की पारिवारिक संपत्ति होने की घोषणा की है। इससे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ पहले चरण में लगभग 717 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवारों की सूची में शीर्ष पर थे। चंद्र शेखर के हलफनामे के अनुसार, उनकी व्यक्तिगत संपत्ति 2448.72 करोड़, पत्नी की तकरीबन 2343.78 करोड़ व बच्चों की संपत्ति तकरीबन एक हजार करोड़ रुपये है।

1138 करोड़ की देनदारी भी है

ये हैं लोकसभा चुनाव का सबसे रईस प्रत्याशी, जानिए कहां से लड़ रहे चुनाव

परिवार पर लाइन ऑफ क्रेडिट के रूप में अमेरिका की जेपी मार्गन चेस बैंक की 1138 करोड़ की देनदारी है। आंध्र प्रदेश के बुर्रिपालेम गांव से जान्स हॉप¨कस विश्वविद्यालय, सिनाई अस्पताल में चिकित्सक शिक्षक और यूव‌र्ल्ड (ऑनलाइन शिक्षण और अध्ययन संसाधन मंच) की स्थापना तक चंद्र शेखर का सफर लोगों के लिए प्रेरणादायी रहा है।

लोकेश के पास 543 करोड़ रुपये की संपत्ति

तेदेपा प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने पारिवारिक संपत्ति तकरीबन 542.7 करोड़ रुपये घोषित की है। लोकेश आंध्र प्रदेश की मंगलागिरी सीट से विधानसभा चुनाव मैदान हैं। यहां उनका मुकाबला वाईएसआर कांग्रेस उम्मीदवार एम.लावण्या से है।

इतनी है संपत्ति

2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पारिवारिक संपत्ति 373.63 करोड़ रुपये घोषित की थी। हलफनामे के अनुसार, उनके पास 314.68 करोड़ की चल और 92.31 करोड़ की अचल संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी ब्राह्मणी के पास 45.06 करोड़ की चल और 35.59 करोड़ की अचल संपत्ति है।

 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
WhatsApp चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें

CG Lok Sabha Election 2024: ये हैं तीसरे चरण के करोड़पति प्रत्याशी, पत्नियों के पास भी कम नहीं संपत्ति;

Share This: