कांग्रेस की नैय्या में सच में छेद, मेरे पास कांग्रेस के 1000 लोगों की सूची, जो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, अजय चंद्राकर का बयान

Date:

रायपुर। भाजपा ने अपना प्रचार शुरू कर दिया है और कांग्रेस के द्वारा प्रत्याशी न घोषित करने पर अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस में लड़ने वाले लोग नहीं मिल रहे हैं इसलिए उनके प्रत्याशी घोषित नहीं हो रहे हैं, इन सीटों को भी उन्हें इंडिया गठबंधन को सौंप देना चाहिए। ताकि वह अपने प्रत्याशी उतार सके। डायरेक्ट फाइट की स्थिति नहीं है, कांग्रेस के पास योगी उम्मीदवार नहीं है और जो है अभी वह अंतर कलह से पीड़ित है। अंतर्कलह से उबरे तभी तो प्रत्याशी घोषित करें।

नक्सलियों के द्वारा फेंके गए पर्चे पर अजय चंद्राकर ने कहा कि नक्सली अपनी शर्तों पर बातचीत करना चाहते हैं और बातचीत निशर्त होनी चाहिए। संविधान के दायरे में होना चाहिए। वह इतने बड़े लोग नहीं है कि संविधान और प्रशासन के दायरे से बात की जाए।

कांग्रेस की नैया में छेद है और सब पार्टी छोड़कर जा रहे हैं इस पर अजय चंद्राकर ने कहा कि मैं तो ज्वाइनिंग कमेटी का अध्यक्ष हूं मेरे पास कांग्रेस के अभी भी कम से कम 1000 लोगों की सूची है जो भाजपा में प्रवेश कर सकते हैं ,सच मे भगदड़ की स्थिति है कांग्रेस की नैय्या में सच में छेद है।

अम्बिकापुर में बांग्लादेशी शरणार्थियों को जमीन देने के मामले पर अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस और घोटाला एक दूसरे की पहचान है यह बुद्धि में बीरबल के तेज लोग हैं जहां मौका मिला वहां साफ किया, विधानसभा में हमारे प्रश्नों में सब में जांच कमेटी गठित की गई है घोटाला हुआ है तो जांच होगी.. दीपक बैज और कवासी लखमा के फोटो पर अजय चंद्राकर ने कहा कि ये डीप फेक तस्वीर है…

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related