Jaggi Murder Case: Following the High Court’s order in the Jaggi murder case, Amit Jogi stated that justice will now be obtained from the Supreme Court.
Jaggi Murder Case: जग्गी हत्याकांड में बिलासपुर हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच द्वारा अमित जोगी को तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने के निर्देश दिए जाने के बाद अब अमित जोगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर अदालत के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे अपने साथ “गंभीर अन्याय” बताया है।
अमित जोगी ने कहा की उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ सीबीआई की अपील को मात्र 40 मिनट में स्वीकार कर लिया और उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अवसर भी नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि अदालत ने उन्हें तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है, जो उनके लिए चौंकाने वाला है।
मुझे पूरा विश्वास है कि सर्वोच्च न्यायालय से मुझे न्याय अवश्य मिलेगा। मैं न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास रखता हूं और पूर्ण शांति, आस्था और धैर्य के साथ आगे बढ़ रहा हूं।
