DELHI METRO STATION: Suspect apprehended at metro station
DELHI METRO STATION: दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान XBIS मशीन में संदिग्ध वस्तु नजर आने के बाद एक यात्री भागने की कोशिश करने पर CISF जवानों ने उसका पीछा कर निकास गेट के पास उसे पकड़ लिया।
CISF ने द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यात्री के सामान की जांच के दौरान उसके अंडरगारमेंट्स के सिले हुए हिस्से में एक अज्ञात ठोस पदार्थ छिपा मिला।
इस संदिग्ध यात्री ने खुद को मलेशिया के कुआलालंपर में रहने वाला अनिवासी भरतीय (NRI) बताया है।
पुलिस फिलहाल यात्री के बैग से बरामद समान की जांच और पहचान में जुटी हुई है। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर वह पदार्थ क्या था और उसे किस उद्देश्य से छिपाया गया था।
वहीं इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मेट्रो स्टेशन पर हड़कंप सा मच गया। कुछ देर तो वहां मौजूद लोगों को ये समझ ही नहीं आया कि आखिर वहां क्या हुआ है।
