BIHAR POLITICS: FIR registered against JDU MLA Anant Singh
BIHAR POLITICS: पटना के मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह हाल और जनसुराज के पटना स्नातक सीट से प्रत्याशी अनुज सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हो गया है।
अनंत सिंह और अनुज सिंह पर बाढ़ और मोकामा थानों में कुल 3 एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक रोड शो के दौरान तय सीमा से अधिक गाड़ियां और जेसीबी इस्तेमाल करने पर यह कार्रवाई की गई है।
यह सीट इस वजह से चर्चा में आई है, क्योंकि जेडीयू विधायक अनंत सिंह जन सुराज के एमएलसी उम्मीदवार अनुज सिंह के लिए प्रचार कर रहे हैं।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राम कृष्ण ने बताया कि रविवार को बड़े पैमाने पर एमएलसी चुनाव का प्रचार किया गया।
इस दौरान अनुमति से ज़्यादा दोपहिया और चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल किया गया।
एसडीपीओ राम कृष्ण ने कहा कि कई वाहनों में सायरन और हूटर का इस्तेमाल किया जा रहा था साथ ही, जेसीबी से फूल बरसाए गए ।
इस मामले में मोकामा और बाढ़ थानों में कुल तीन मुक़दमे दर्ज किए गए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
