TET Exemption Bill: Bill regarding TET exemption welcomed in the Rajya Sabha; teachers’ concerns to be alleviated.
TET Exemption Bill: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने राज्यसभा में टीईटी के संबंध में शिक्षकों के सेवा सुरक्षा को लेकर प्रस्तुत बिल का स्वागत किया है।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारीयों ने कहा है की केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने टीईटी के मामले में हमेशा शिक्षकों के हित में ही बयान दिया, कभी भी शिक्षकों के विरोध में बयान जारी नहीं किया।”
भारत सरकार के शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि टीईटी के संबंध में हम कोई न कोई रास्ता निकाल लेंगे, शिक्षकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। तो वही छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने भी अपने बयान में स्पष्ट कहा था कि सरकार शिक्षकों का नुकसान नहीं होने देना चाहती और इसके लिए विचार विमर्श किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा है कि अगर संसद में यह बिल आया है कि शिक्षा के अधिकार नियम लागू होने के पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी करने की आवश्यकता नही है, साथ ही टीईटी के बिना अनिवार्य सेवा निवृति नही किया जा सकता, सेवारत शिक्षकों को इससे छूट मिलेगी, हम शिक्षक वर्ग यही तो कहते रहे है कि शिक्षा का अधिकार नियम के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट के लिए बाध्य नही किया जा सकता
