CG Double Murder Case : डबल मर्डर से सनसनी , लूट के उद्देश्य से हत्या की आशंका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Double Murder Case: Double Murder Sparks Sensation; Suspected to be a Murder Committed with the Motive of Robbery

 

CG Double Murder Case : जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरी में डबल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक दंपत्ति की बेरहमी से हत्या कर दी।

 

बदमाशों ने बेहद सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को घटनास्थल से होली का मुखौटा और नकली बाल (विग) बरामद हुए हैं, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए भेष बदलकर आए थे।

 

 

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सबसे अहम बात यह है कि महिला के गले से सोने का हार गायब पाया गया है। इस आधार पर पुलिस लूट के उद्देश्य से हत्या की आशंका जता रही है। हालांकि अन्य कोणों से भी जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संभावना को नजरअंदाज न किया जाए।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक सुनियोजित अपराध प्रतीत होता है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related