फिर एक निर्भया की मौत : 30 वर्षीय रेप पीड़िता ने तोड़ा दम, अस्पताल प्रशासन ने की मौत की पुष्टि

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंबई। मुंबई में 9 सितंबर को साकी नाका इलाके में फिर एक निर्भया दरिंदगी की शिकार हुई। जिसकी आज उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है। अस्पताल प्रशासन ने मौत की पुष्टि कर दी है। खैरानी रोड पर बलात्कार के बाद गंभीर हालत में 32 वर्षीया महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज उपचार के दौरान मौत हो गया है। आरोपी ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी है। दुष्कर्म के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट पर रॉड डाल दिया था। जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी।

आपको बता दें कि पुलिस ने आरोपी मोहित चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की स्थिति काफी गंभीर थी। वह वेंटिलेटर पर थी। शनिवार को मुंबई की मेयर राजावाड़ी अस्पताल घाटकोपर पहुंची थीं और उन्होंने पीड़िता का हाल जाना था।वारदात का फुटेज भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि आरोपी मोहित चौहान (45) ने महिला के साथ रेप के बाद बुरी तरह से मारपीट की। उसने लोहे की रॉड से भी हमला किया। इसके बाद उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में कई बार लोहे की रॉड डाली। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला को टैंपो में डाला और भाग गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related