विधायक के घर चोरी, विधानसभा के मानसून सत्र में शामिल होने पहुंचे थे रायपुर, सुबह पता चला मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जांजगीर चाम्पा। बीएसपी विधायक केशव चंद्रा के घर चोरी का मामला सामने आया है। विधायक विधानसभा के मानसून सत्र में शामिल होने रायपुर पहुंचे थे. उनकी बीवी भी रायपुर आ गई थीं। इसी दौरान देर रात को उनके घर से चोरों ने सामान उड़ा लिया। बुधवार सुबह इस मामले का पता चल पाया है। खबर मिलने पर मौके पर जिले के एसपी विजय अग्रवाल समेत तमाम पुलिस अधिकारी पहुंचे हुए हैं। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक बीएसपी विधायक केशव चंद्रा के घर का केयरटेकर रात के वक्त घर में ताला लगाकर चला गया था। अगले दिन सुबह जब वह फिर से विधायक के घर पहुंचा तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर सारे सामान बिखरे हुए थे। इसके बाद उसने किसी तरह से विधायक को इस बात की सूचना दी है। विधायक उस समय विधानसभा के सत्र में शामिल हो रहे थे।

इधर, घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को भी दी गई। खबर मिलने पर एसपी विजय अग्रवाल खुद मौके पर पहुंचे हैं। विजय अग्रवाल ने बताया कि वे स्वयं मौके पर हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जांच टीम का गठन कर दिया गया है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया है।

इस मामले में फिलहाल ये नहीं पता चल सका है कि अंदर से कितने का सामान पार हुआ है। विधायक भी रायपुर से निकल गए हैं। वो शाम को 4 बजे तक जैजैपुर पहुंचेंगे। जिसके बाद मामले में केस दर्ज किया जाएगा। वहीं आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related