चोरी के शक में डंडे से पीट-पीटकर युवक की कर दी हत्या, चारों आरोपी गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जशपुर: जिले में चोरी के शक में एक युवक की हत्या कर दी गई है। उसकी हत्या पड़ोस में ही रहने वाले शख्स ने अपने 3 और साथियों के साथ मिलकर की है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को बटईकेला (लालगोड़ा) निवासी बुधन साय नागवंशी अपनी पत्नी के साथ घर को बंद कर मजदूरी करने गया था। वहां से वापस आकर उसने देखा कि घर के अंदर से काफी सारे बर्तन गायब हैं। इस पर उसे अपने पड़ोसी रोहित राम नागवंशी(26) पर शक हुआ। इसके बाद बुधन ने अपने 3 और साथियों को भी बुला लिया और बाइक से रोहित की तलाश करने लगे।

गिरफ्त में आरोपी। - Dainik Bhaskar

चारों मिलकर रोहित की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान रोहित उन्हें गांव में ही मिल गया। इसके बाद चारों ने रोहित को रोक लिया और चोरी का आरोप लगाते हुए उस पर जमकर मुक्के बरसाए। यहां मारपीट के बाद भी आरोपी नहीं माने। फिर उन्होंने रोहित को बाइक में बैठा लिया और अपने मोहल्ले में ले गए। यहां आरोपियों ने उसे डंडे से बेदम पीटा। इसके बाद सड़क किनारे उसे फेंक कर चले गए थे। इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र का है।

वहीं मारपीट में युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। ये देखने पर आस-पास के लोगों ने रोहित के परिजनों को इस बात की सूचना दी। पुलिस को भी इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी गई। खबर मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। बाद में काफी तलाश करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शव का पीएम कराकर भी परिजनों को सौंप दिया गया था। अब मंगलवार को पूरे मामले की जानकारी सामने आ सकी है। पुलिस ने इस केस में बुधन के अलावा जेठू राम(19), सिमु साय (28), रातु राम(28) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 2 बाइक, डंडा जब्त किया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

PREMANAND MAHARAJ: प्रेमानंद महाराज की भक्तों को सलाह! 

PREMANAND MAHARAJ: Premanand Maharaj's advice to devotees!   PREMANAND MAHARAJ: देवी-देवीताओं...

CG SWINE FLU: स्वाइन फ्लू 200 पार! 

CG Swine Flu: Swine flu cases cross the 200...