CG NEWS: कलेक्टर ने रात 10 बजे लगाई चौपाल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: Collector holds a public meeting at 10 PM!

 

CG NEWS: नक्सल प्रभाव समाप्त होने के बाद पहली बार कांकेर कलेक्टर कुंदन कुमार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हरेश मंडावी देर रात करीब 10 बजे ग्रामीणों के बीच पहुंचे और जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं.

कलेक्टर कुंदन कुमार ने ग्राम सोड़े स्थित ‘बिदिया केतुल’ पुस्तकालय का निरीक्षण किया. बस्तर के सुदूर वनांचल क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाले इस पुस्तकालय को देखकर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की.

उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र को कभी पिछड़ा और दुर्गम माना जाता था, वहां शिक्षा के प्रति इस प्रकार की जागरूकता पूरे जिले के लिए प्रेरणादायी है.

कलेक्टर ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली. सरपंच द्वारा पुस्तकालय परिसर में आहाता निर्माण एवं सोलर लाइट की मांग रखे जाने पर कलेक्टर ने आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया. इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से धान पंजीयन, एग्रीस्टैक तथा लैम्प्स के माध्यम से खाद-बीज वितरण की जानकारी भी ली. ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें लैम्प्स के माध्यम से खाद-बीज सहित आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से प्राप्त हो रही हैं.

कोयलीबेड़ा क्षेत्र के दौरे से लौटते समय कलेक्टर श्री कुंदन कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी देर रात करीब 10 बजे कोयामुरी स्थित सामाजिक स्कूल एवं बूम होर्रकुल बिदिया केतुल परिसर पहुंचे. यह वही क्षेत्र है, जहां कुछ वर्ष पूर्व तक नक्सली गतिविधियों के कारण सामान्य परिस्थितियों में भी शासकीय अमले का पहुंचना चुनौतीपूर्ण माना जाता था।देर रात ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, क्षेत्र के गायता, पटेल, मांझी एवं सामाजिक पदाधिकारियों के साथ कलेक्टर ने बैठकर गांव के विकास और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की.

 

कलेक्टर के पहुंचने पर सामाजिक पदाधिकारियों ने आदिवासी परंपरा के अनुसार तेल-चावल से तिलक कर तथा पगड़ी एवं पारंपरिक सम्मान के माध्यम से उनका स्वागत किया. कलेक्टर ने एक-एक ग्रामीण से उनकी समस्याओं की जानकारी ली. सामाजिक पदाधिकारियों ने बताया कि सामाजिक स्कूल का संचालन आपसी सहयोग और सामाजिक समरसता के माध्यम से किया जा रहा है तथा शासन का सहयोग मिलने पर इसे और बेहतर बनाया जा सकता है. इस दौरान बच्चों ने निडर होकर कलेक्टर के समक्ष जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग की मांग रखी. इस पर जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी ने बताया कि अंतागढ़ के कढ़ाई-खोदरा क्षेत्र में शीघ्र ही निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था शुरू की जा रही है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related