इस्तीफा देने से पहले देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोलंबो । श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे बुधवार तड़के श्रीलंका छोड़कर फरार हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे मालदीव की राजधानी माले शहर पहुंचे। आव्रजन सूत्रों के अनुसार, गोटाबाया राजपक्षे, उनकी पत्नी और एक अंगरक्षक, एंटोनोव-32 (Antonov-32) सैन्य विमान में सवार चार यात्रियों में से थे, जो मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पड़ोसी मुल्क मालदीव रवाना हुए। बता दें कि श्रीलंका में जारी संकट के बीच राष्‍ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के परिवार के सदस्‍य भी देश छोड़ने की फिराक में पहले से हैं। श्रीलंका की मीडिया के मुताबिक गोटाबाया राजपक्षे के भाई बासिल राजपक्षे 12 जुलाई को कटूनायके एयरपोर्ट पर स्थित सिल्‍क रूट डिपार्चर टर्मिनल से देश छोड़कर भागने की फिराक में थे। इस बीच आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया, जिससे वह भाग नहीं पाए।

गोटाबाया राजपक्षे ने इस्तीफा देने का किया था वादा
बता दें कि गोटाबाया राजपक्षे ने बुधवार को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने का वादा किया था। उन्होंने कहा था कि वो शांतिपूर्वक सत्ता हस्तांतरण के लिए तैयार हैं। गोटाबाया राजपक्षे के छोटे भाई और पूर्व वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे को भी अपने परिवार के साथ श्रीलंका छोड़ने से रोक दिया गया।

20 जुलाई को संसद के नए राष्ट्रपति का चुनाव किया जाएगा: पीएमओ
संसद के स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने ने पिछले दिनों बताया था कि राष्ट्रपति ने उन्हें सूचना दी कि वह 13 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। गोटाबाया ने सोमवार को अपने इस्तीफे पर हस्ताक्षर भी कर दिए थे। माना जा रहा है कि स्पीकर के पास उनका इस्तीफा पहुंच गया। बुधवार को औपचारिक तौर पर स्पीकर राष्ट्रपति के इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि वह 20 जुलाई को संसद के नए राष्ट्रपति का चुनाव करेगी। वहीं, श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल समागी जन बालवेगया ने सोमवार को सर्वसम्मति से साजिथ प्रेमदासा को अंतरिम राष्ट्रपति पद के लिए नामित करने का फैसला किया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related