छत्तीसगढ़ी का मुद्दा गूंजा, बघेल के सवाल पर बृजमोहन ने दिया जवाब…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

छत्तीसगढ़ी के साथ गोंडी, हलबी, सरगुजिया में पढ़ाई का प्रयास करेंगे

रायपुर। विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ी को पाठ्यक्रम में शामिल करने का मुद्दा गूंजा। कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने सवाल किया कि कब तक पाठ्यक्रम में छत्तीसगढ़ी शामिल होगी। इस पर स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की राजभाषा छत्तीसगढ़ी को स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।

शिक्षा सत्र 2020- 21 में प्राथमिक स्तर की पाठ्य पुस्तक में द्विभाषिक रूप से शामिल किया गया है. कक्षा 3 से 5 तक हिंदी भाषा की पाठ पुस्तकों में छत्तीसगढ़ी भाषा की 25% पाठ सामग्री शामिल की गई ह

छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल किया कि छत्तीसगढ़ी में जिनके पास एमए की डिग्री है, क्या उनके लिए भर्ती होगी? इस पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिन्होंने छत्तीसगढ़ी में एमए की डिग्री ली है, उन्हें भी भर्ती में शामिल किया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि कक्षा 6 से 8 तक की हिंदी भाषा की पाठ पुस्तकों में छत्तीसगढ़ी भाषा की 30% पाठ सामग्री शामिल की गई है। इसी तरह कक्षा 9 से 10 तक की हिंदी भाषा की पाठ पुस्तकों में भी छत्तीसगढ़ी भाषा की 15% पाठ्य सामग्री शामिल की गई है। छत्तीसगढ़ी के साथ गोंडी, हलबी, सरगुजिया में पढ़ाई का प्रयास करेंगे. इसके साथ उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ी के साथ गोंडी, हलबी, सरगुजिया में भी पढ़ाई का प्रयास करेंगे। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने से पहले जरूरी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

GANGSTER ARRESTED : अमेरिका में पकड़े गए 2 गैंगस्टर, तस्वीरें आईं सामने

नई दिल्ली। भारत में कई आपराधिक मामलों में वांछित...

SHARE MARKET CRASH : शेयर बाजार में हाहाकार! 4 दिन में डूबे ₹20.79 लाख करोड़

  मुंबई। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल...

INDIA CHINA SITUATION : LAC पर चीन की हलचल से बढ़ी चिंता, भारत ने संभाला मोर्चा?

  नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा पर अरुणाचल प्रदेश के असफिला...

CTI LETTER RAHUL GANDHI : कारोबारियों का राहुल को खत, जानिये क्या लिखा …

  नई दिल्ली। दिवाली से पहले दिल्ली में कांग्रेस की...