रायपुर में बदलता फिटनेस कल्चर : फिट फ्राइडे में फिटनेस, फन और रिलैक्सेशन का अनूठा संगम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

The Evolving Fitness Culture in Raipur: A Unique Blend of Fitness, Fun, and Relaxation on ‘Fit Friday’

रायपुर।अविनाश मैग्नेटो मॉल में 19 जून की सुबह 6:30 बजे आयोजित “फिट फ्राइडे” कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को ऊर्जा, उत्साह और स्वास्थ्य से भर दिया। इस विशेष मॉर्निंग फिटनेस इवेंट का संचालन प्रसिद्ध स्पोर्ट्स एवं फिटनेस कोच ख्याति खंजनि द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न फिटनेस एक्टिविटीज़ के साथ हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। इवेंट का मुख्य आकर्षण रहा फिटनेस ट्रेजर हंट, जहां प्रतिभागियों को रोचक क्लूज़ सॉल्व करने थे और प्रत्येक क्लू के बाद उन्हें एक फिटनेस एक्सरसाइज़ पूरी करनी होती थी। इस अनोखे कॉन्सेप्ट ने फिटनेस को मनोरंजन के साथ जोड़ते हुए सभी को सक्रिय बनाए रखा।

इसके बाद कई एक्सरसाइज़-आधारित गेम्स और ऊर्जावान ज़ुम्बा सेशन आयोजित किए गए, जिनमें सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम में सकारात्मक ऊर्जा और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश देखने को मिला।

इस गहन शारीरिक गतिविधि के बाद कार्यक्रम का समापन ख्याति खंजनि द्वारा आयोजित साउंड हीलिंग सेशन के साथ हुआ। इस शांत और सुकूनभरे सत्र ने प्रतिभागियों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से रिलैक्स होने का अवसर प्रदान किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related