मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिलाओं से झूठा वादा कर उनका अपमान किया: डॉ. रमन सिंह

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर शराबबंदी का वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस ने अब तक शराबबंदी नहीं की है इसपर एक बार फिर भूपेश सरकार घिर गई है।

आज भूपेश बघेल ने अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शराबबंदी पर बयान दिया कि “वो ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे जिससे लोगों की जान जाए” इस मुद्दे पर आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बयान जारी कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शराबबंदी पर कह रहे हैं कि वह कोई ऐसी घोषणा नहीं कर सकते जिससे लोगों की जान जाए, क्या यह वादा कांग्रेस के घोषणापत्र में नहीं था?

जब भूपेश बघेल यह जानते थे कि छत्तीसगढ़ में शराबबंदी संभव नहीं है तब उन्होंने प्रदेश की महिलाओं से झूठा वादा करके उनका अपमान किस उद्देश्य के साथ किया?

जब कांग्रेस की टीम ने घोषणा पत्र बनाया तब उसके प्रमुख 36 बिंदु में शराबबंदी का वादा रखा था, अब या तो उस समय कांग्रेस ने झूठ बोला था या फिर आज भूपेश बघेल झूठ बोल रहे हैं।

भूपेश बघेल ने आज सिद्ध कर दिया है कि कांग्रेस की मानसिकता और उनकी विचारधारा कभी भी अपने वादों को पूरा करने की नहीं रहती है।

शराबबंदी पर मुख्यमंत्री का पूरी तरह मुकर जाना यह प्रमाणित कर रहा है कि अब छत्तीसगढ़ की जनता को कांग्रेस की सरकार पर बिल्कुल भरोसा नहीं करना चाहिए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS ORDER : धरना-प्रदर्शन से पहले संगठन की मंजूरी जरूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के...

CHANG LA PASS LADAKH : लद्दाख के चांग ला दर्रे का रोमांच, हर मोड़ पर हैरान करेगा नजारा

लद्दाख। हिमालय की बर्फीली वादियों के बीच स्थित चांग...

CHHATTISGARH : स्वास्थ्य सचिव-PSC सचिव को अवमानना नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला...

CHHATTISGARH | सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा बदलाव! DPI का आदेश जारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट...