यूजर चार्ज को लेकर व्यापारी संघ प्रमुखों सहित चेम्बर ने रखा अपना पक्ष – मेयर ने दिया समाधान का आश्वासन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि आज दिनांक 19 जनवरी 2022 को महापौर श्री एजाज ढेबर जी की अध्यक्षता में रायपुर नगर निगम में छत्तीसढ़ चेम्बर के प्रतिनिधि मंडल सहित विभिन्न व्यापारी संघों की बैठक रखी गई थी।

बैठक का प्रमुख्य विषय यूजर चार्ज के संबंध में था जिसे लेकर कई व्यापारी संगठनों ने चेम्बर में शिकायत की थी। महापौर जी द्वारा सभी व्यापारी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए इस संबंध में अपनी बात रखते हुए इसे केन्द्र द्वारा राज्यों में लागू किये जाने की जानकारी दी, महापौर श्री ढेबर ने कहा कि ये शुल्क पिछली राज्य सरकार ने राजपत्र में प्रकाशित किया था जिसे अभी तक हमनें लागू नहीं किया था लेकिन अब इसे लागू न करने पर महालेखाकार द्वारा आपत्ति लगाई गई है और पंद्रहवे वित्त आयोग की राशि रूक गई है इसलिए अब यूजर चार्ज लगाना हमारी बाध्यता है उन्होंने कहा कि वर्तमान में यदि इसे लेकर कोई दिक्कत है तो व्यापारियों का पक्ष सुनेंगे तथा व्यवहारिक कोई बदलाव संभव होगा तो संशोधन का प्रयास करेंगे।

इसी कड़ी में व्यापारियांे ने युजर चार्ज शुल्क को अधिक बताते हुएइसे व्यवहारिक करने की मांग की तथा हमारे समीपवर्ती राज्यों के अनुसार रखने की बात कही। कुछ व्यापारी प्रतिनिधियों ने इंदौर तथा नागपुर के भी कम यूजर चार्ज का उदाहरण देते हुए इस पर निर्णय लेने की बात कही।

महापौर श्री एजाज ढेबर जी ने छत्तीसगढ़ चेम्बर के पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए युक्तियुक्त यूजर चार्ज के लिए एक प्रस्ताव बनाकर देने की बात कही तथा प्रस्ताव पर शासन-प्रशासन से चर्चा के बाद यथाशीघ्र निर्णय लेने की बात की।

चेम्बर प्रदेश महामंत्री  अजय भसीन ने महापौर जी से कहा कि प्रशासन ने विगत तीन वर्षों से व्यापारी समाज की हर समस्या को गंभीरता से निराकरण किया है। आज यूजर चार्ज में वाणिज्यक क्षेत्र में संशोधन करने की भी आवश्यकता है। जिसके लिए हम आपकी ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं।

चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष  मनमोहन अग्रवाल ने कहा कि जब तक इस शुल्क का पुनरनिर्धारण नहीं होता, निगम संपत्ति कर को स्वच्छता शुल्क से अलग करके संपत्ति कर लेवें। इसके निर्धारण पश्चात तय यूजर शुल्क सभी व्यापारी अदा करेंगे।

अग्रवाल ने पूर्व की समस्याओं में माननीय मुख्यमंत्री जी, महापौर जी एवं सभी मंत्रियों के सहयोग का भी जिक्र करते हुए इस विषय पर  महापौर जी का सहयोग स्पष्ट प्राप्त होने की बात कही।

जय नानवानी ने छत्तीसगढ़ में लागू यूजर चार्ज की समीपवर्ती अन्य राज्यों से तुलनात्मक दरों की जानकारी दी एवं वर्तमान दरों की विसंगतियों के बारे में जानकारी दी।

चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष  विक्रम सिंहदेव ने अपने वक्तव्य में महापौर जी के पूर्व में दिये गये सहयोग की प्रशंसा करते हुए वर्तमान में भी व्यापारियों के साथ खड़े रहने का आग्रह किया। व्यापारियों को कोरोना काल की वर्तमान व्यथा किसी से छुपी नहीं है। इस परिस्थिति को देखते हुए निराकरण हेतु अनुरोध किया।

निगम अधिकारी  मेमन ने कहा कि व्यापारियों के निवेदन एवं प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करेंगे।
व्यापारिक संघों के प्रतिनिधि  दर्शन निहाल ने कहा कि टैक्स में अभी 4ः की छूट मार्च तक लागू रहना चाहियेे। विधानी ने कहा कि रू. 7800 युजरशुल्क बहुत अधिक है इस कम किया जाये।
निगम के संपदा अधिकारी  अरविंद शर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों को नियमों तथा कर निर्धारण के विभाजन की जानकारी दी।

बैठक बहुत ही सार्थक रही एवं महापौर जी ने व्यापारियों के निवेदन को सहर्ष स्वीकार करते हुए उन्हें प्रस्ताव बनाकर देने की बात की जिससे व्यापारियों को भी समस्या न हों और निगम को भी राजस्व की प्राप्ति हो।

बैठक का संचालन चेम्बर प्रदेश महामंत्री  अजय भसीन ने किया एवं आभार प्रदर्शन चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष श्विक्रम सिंहदेव ने किया।

बैठक में चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, मनमोहन अग्रवाल, महामंत्री अजय भसीन, उपाध्यक्ष- हीरा माखीजा, पृथ्वीपाल सिंह छाबड़ा, जय नानवानी, मंत्री-नीलेश मूंधड़ा, प्रशांत गुप्ता, संघ सदस्य-विनोद साहू, चंदर विधानी, ंजोगेन्द्र नागवानी, सुरेश पारख, नरेश ठक्कर, अजय अग्रवाल, दर्शन निहाल, महेन्द्र तलरेजा, सतीश चैधरी, कमल लहेजा, जय विग, घनश्याम साहू, युवा चेम्बर महामंत्री कांति पटेल आदि सहित विभिन्न व्यापारिक संघों के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related