NAXAL LEADER SURRENDERS : नक्सल संगठन को झटका, लीडर आजाद ने किया सरेंडर!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NAXAL LEADER SURRENDERS : Shock to Naxal organization, leader Azad surrenders!

तेलंगाना। छत्तीसगढ़ से सटे तेलंगाना में नक्सल मोर्चे पर बड़ी खबर सामने आई है। नक्सली लीडर कोय्यादी संबय्या उर्फ आज़ाद समेत 8 माओवादी नेताओं ने हथियार डाल दिए हैं। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह सरेंडर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आज़ाद तेलंगाना स्टेट कमेटी का प्रमुख लीडर था और छत्तीसगढ़–तेलंगाना बॉर्डर पर सक्रिय साउथ सब-कमेटी का मुख्य रणनीतिकार माना जाता था। वह कई दशकों से माओवादी संगठन के शीर्ष नेतृत्व का हिस्सा रहा है।

इसके साथ ही एक और बड़ा नाम अब्बास नारायण उर्फ रमेश, जो माओवादियों की तकनीकी टीम का प्रभारी था, उसने भी आत्मसमर्पण किया है। रमेश रामागुंडम क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय था और तकनीकी सपोर्ट, विस्फोटक और संचार तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था।

इससे पहले करीब एक महीने पहले माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा था, जब पोलित ब्यूरो मेंबर वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति, सीसीएम रूपेश समेत कुल 283 नक्सलियों ने एक साथ हथियार डाल दिए थे। अब लगातार बड़े लीडर्स के सरेंडर से नक्सल संगठन की ताकत कमजोर पड़ती दिख रही है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related