तहसील स्तरीय समाधान दिवस का आयोजन

Date:

मुन्ना पांडे
लखनपुर -( सरगुजा) नवपदस्थ जिला कलेक्टर कुंदन कुमार के पदभार ग्रहण करते ही ग्रामीणों के राजस्व समबधि प्रकरणों के तत्काल निपटारे के मद्देनजर प्रत्येक सोमवार को अनुभाग एवं तहसील स्तर पर समाधान दिवस आयोजन किये जाने निर्देश जारी किया है।इसी तारतम्य में सरगुजा कलेक्टर के जारी फरमान पर ४ जुलाई सोमवार को तहसील स्तरीय समाधान दिवस का आयोजन जंप कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जिसमें राजस्व समबधि भूमि सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, भूमि पर बेजा कब्जा, वन अधिकार पट्टा आदि प्रकरणों पर सुनवाई जिला प्रशासन के दिशानिर्देश के आधार पर किया गया। राजस्व विभाग के अतिरिक्त अन्य दूसरे विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण समाधान दिवस शिविर में उपस्थित रहे ग्रामीणों के समस्या सुन कर त्वरित प्रकरणों का निराकरण किया गया। आवेदनों की आंकड़ों के मुताबिक राजस्व विभाग को 34 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें 22 आवेदनों का निराकरण तत्काल अधिकारियों के उपस्थिति में की गई ।वही समाधान दिवस के अवसर पर बच्चों की शिक्षा के लिए जाति प्रमाण पत्र का मामला अधिक आया जिसका निपटान मौके पर किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार जनपद पंचायत सीईओ अजय सिंह विकास खंड शिक्षा अधिकारी सूरज प्रताप सिंह उद्यान अधिक्षक उमेश पैकरा ,बिजली विभाग के कर्मचारी हल्का पटवारी उपस्थित रहे

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related