SUKMA ASP AKASH RAO MARTYR : सुकमा IED ब्लास्ट में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपूंजे शहीद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SUKMA ASP AKASH RAO MARTYR : ASP Akash Rao Girpunje martyred in Sukma IED blast

सुकमा, 9 जून 2025। SUKMA ASP AKASH RAO MARTYR  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से एक बार फिर दुखद खबर आई है। कोंटा क्षेत्र के डोंड्रा के पास नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इस हमले में कोंटा डिविजन के एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपूंजे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी शहादत की पुष्टि हुई है।

घटना में कोंटा थाना प्रभारी (TI) भी घायल हुए हैं। दोनों अधिकारी एक ऑपरेशन के दौरान डोंड्रा क्षेत्र में निकले थे, तभी नक्सलियों ने साजिशन विस्फोट कर दिया।

मौके के लिए अतिरिक्त बल रवाना

SUKMA ASP AKASH RAO MARTYR घटना की जानकारी मिलते ही जिला मुख्यालय से अतिरिक्त बल और राहत दल रवाना कर दिए गए हैं। क्षेत्र को घेराबंदी में लेकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

आकाश राव गिरपूंजे की वीरगति

SUKMA ASP AKASH RAO MARTYR एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपूंजे छत्तीसगढ़ पुलिस के तेज़-तर्रार और जांबाज़ अफसरों में गिने जाते थे। वे नक्सल मोर्चे पर लंबे समय से तैनात थे और कई सफल अभियानों का नेतृत्व कर चुके थे।

SUKMA ASP AKASH RAO MARTYR मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, नक्सलियों को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related