SIDHU MOOSEWALA DOCUMENTARY : सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री पर विवाद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SIDHU MOOSEWALA DOCUMENTARY : Controversy over BBC documentary on the murder of Sidhu Moosewala

मुंबई, 9 जून 2025। SIDHU MOOSEWALA DOCUMENTARY  मशहूर पंजाबी गायक और रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर आधारित BBC की डॉक्यूमेंट्री को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। गायक के पिता बलकौर सिंह ने इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर कानूनी रोक लगाने की मांग करते हुए निर्माताओं को लीगल नोटिस भेजा है।

यह डॉक्यूमेंट्री 11 जून को मुंबई के जुहू स्थित ‘सोहो हाउस’ में दिखाई जानी है। लेकिन इससे पहले ही मूसेवाला के परिवार ने इसे लेकर आपत्ति जताई है और इसे भावनात्मक रूप से आहत करने वाला और कानून के खिलाफ बताया है।

बिना अनुमति इस्तेमाल पर आपत्ति

SIDHU MOOSEWALA DOCUMENTARY  बलकौर सिंह का आरोप है कि BBC द्वारा बनाई गई इस डॉक्यूमेंट्री में सिद्धू मूसेवाला की आवाज, छवि और निजी जानकारियों का बिना अनुमति उपयोग किया गया है। इसके अलावा इसमें हत्या से जुड़ी जांच से संबंधित अप्रकाशित जानकारियां भी दिखाई जा रही हैं, जो न केवल अवैध हैं बल्कि न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती हैं।

पुलिस को पत्र, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

SIDHU MOOSEWALA DOCUMENTARY  बलकौर सिंह ने इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस के डीजीपी और जुहू पुलिस थाना को पत्र लिखकर स्क्रीनिंग पर तत्काल रोक लगाने की अपील की है। उन्होंने अपने पत्र में कहा – “इस डॉक्यूमेंट्री से हमारे परिवार की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी और यह न्याय में बाधा डाल सकती है। ऐसे अनधिकृत कार्यक्रम न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं बल्कि सामाजिक अशांति भी फैला सकते हैं।”

SIDHU MOOSEWALA DOCUMENTARY  बलकौर सिंह ने BBC और आयोजकों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि वे इस मामले को लेकर हरसंभव कदम उठाएंगे।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related