SUCIDE BREAKING : फिल्म जगत की उभरती हुई अभिनेत्री ने की आत्महत्या …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SUCIDE BREAKING: The rising actress of the film world commits suicide…

नई दिल्ली। तमिल फिल्म इंडस्ट्री की एक अभिनेत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस खबर से तमिल इंडस्ट्री के लोग दुखी है। उन्हें इंडस्ट्री की उभरती हुई कलाकार माना जा रहा था। ऐसे में एक्ट्रेस की मौत होना हर किसी के लिए हैरानी की बात है।

‘वैधा’ फिल्म की साउथ अभिनेत्री दीपा उर्फ पॉलीन जेसिका को कथित तौर पर उनके घर में ही मृत पाया गया है। तमिल फिल्म इंडस्ट्री की उभरती हुई 29 साल की अभिनेत्री पॉलीन जेसिका उर्फ दीपा का शव उनके घर के एक कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला है। वो चेन्नई के विरुगंबाक्कम मल्लिकाई एवेन्यू में अकेली रहती थीं।

जब दीपा के रिश्तेदारों ने उसे फोन किया और फोन नहीं उठा तो दीपा का दोस्त प्रभाकरण उसके घर आया और दीपा को पंखे से लटका हुआ पाया। जिसके बाद दीपा के भाई चित्तूर से चेन्नई पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि एक सुसाइड नोट मिला है।

पॉलिन जेसिका को लोग प्यार से दीपा कहकर बुलाते थे और इसी नाम से उनको पहचान मिली। हाल ही में, एक्ट्रेस दीपा मैस्स्किन द्वारा निर्देशित हिट फिल्म ‘थुप्परिवलन’ में भी दिखाई दी थीं। पॉलिन जेसिका के करियर की बात करें तो वो फिल्म ‘वैधा’ में लीड रोल में नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने कम समय में काफी नाम कमा लिया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS ORDER : धरना-प्रदर्शन से पहले संगठन की मंजूरी जरूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के...

CHANG LA PASS LADAKH : लद्दाख के चांग ला दर्रे का रोमांच, हर मोड़ पर हैरान करेगा नजारा

लद्दाख। हिमालय की बर्फीली वादियों के बीच स्थित चांग...

CHHATTISGARH : स्वास्थ्य सचिव-PSC सचिव को अवमानना नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला...

CHHATTISGARH | सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा बदलाव! DPI का आदेश जारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट...