971 पदों पर होगी सब इंस्पेक्टर की भर्ती, सीएम भूपेश बघेल ने दिये निर्देश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवा दिवस के अवसर पर प्रदेश में पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (एसआई) पद की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बता दें कि प्रदेश में इसमें 971 पदों पर भर्ती होनी है।

स्वामी विवेकानंद की स्मृति को सहेजने के लिए डे भवन को चार करोड़ रुपए की लागत से विवेकानंद स्मारक के रूप विकसित किया जाएगा। डे भवन में संचालित स्कूल के लिए पृथक से लगभग ढाई करोड़ की लागत से भवन निर्मित किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र को स्वामी विवेकानंद बनाने में रायपुर का बड़ा योगदान है। बता दें कि स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन की किशोरावस्था 12 वर्ष से 14 वर्ष का समय रायपुर में बिताया।

स्वामी विवेकानंद की स्मृतियों को सहेजने रायपुर के एयर पोर्ट का नामकरण स्वामी विवेकानंद के नाम पर किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के नगर निगम गार्डन के समीप भूतनाथ डे चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित हरिनाथ एकेडेमी इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के नए भवन का लोकार्पण किया। यह स्कूल डे भवन में संचालित हो रहा था। स्कूल भवन का निर्माण ढाई करोड़ रुपए की लागत से किया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

NAGPUR MLC ELECTIONS: MLC चुनाव में कांग्रेस ने खोला खाता,BJP को लगा झटका! 

      NAGPUR MLC ELECTIONS: MLC चुनाव में कांग्रेस ने खोला...

UP MLC ELECTION RESULTS: BJP को 6 SP को मिली 3 सीटें! 

UP MLC Election Results: BJP wins 6 seats, SP...

SWAMI ATMANAND SCHOOL : 34 हजार अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा शुरू!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा...