SWAMI ATMANAND SCHOOL : 34 हजार अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा शुरू!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। परीक्षा 4 नवंबर तक चलेगी। इसमें प्रदेशभर के 34,604 अभ्यर्थी शामिल होंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।

7 शहरों में बनाए गए 24 परीक्षा केंद्र

परीक्षा रायपुर, बिलासपुर समेत प्रदेश के सात शहरों में आयोजित होगी। रायपुर और बिलासपुर में 6-6 केंद्र बनाए गए हैं। दुर्ग और भिलाई में 4-4, जगदलपुर में 2 और चांपा व सरगुजा में एक-एक केंद्र निर्धारित किया गया है।

तीन पालियों में होगी परीक्षा

परीक्षा हर दिन तीन पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे, दूसरी दोपहर 12:30 से 2:30 बजे और तीसरी शाम 4:30 से 6:30 बजे तक निर्धारित है।

प्रश्नपत्र में 100 सवाल होंगे और कुल 100 अंक मिलेंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा, जबकि गलत जवाब देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। परीक्षा के बाद मॉडल उत्तर जारी किए जाएंगे।

इन निर्देशों का रखें ध्यान

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले केंद्र पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसलिए देर से पहुंचने पर परीक्षा में शामिल होने में परेशानी हो सकती है।

प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। अभ्यर्थी परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र में दर्ज केंद्र, पाली और रिपोर्टिंग समय जरूर जांच लें।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related