Student Protest : परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट सैकड़ों छात्रों ने रैली निकालकर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन, पढ़ें पूरी खबर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Student Protest : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट सैकड़ों छात्रों ने रैली निकालकर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए घेराव किया. छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन करने के साथ रिचेकिंग की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की. दरअसल, संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के द्वारा सत्र 2023-24 के परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था जिसमें बीएससी बॉटनी एवं केमिस्ट्री पेपर के अतिरिक्त विषयों के परिणाम देख कर छात्र हैरान रह गए कई छात्रों को परीक्षा परिणाम में शून्य नंबर दिया गया वहीं परीक्षा में उपस्थित कई छात्रों को अनुपस्थित करार दिया गया है.

कुछ दिन पहले छात्रों ने सौंपा था ज्ञापन

Student Protest : कुछ दिनों पूर्वी इस मामले को लेकर छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय को ज्ञापन सौपा गया था जिस पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर आज सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने देव होटल के पास से रैली निकाल कर विश्वविद्यालय का घेराव किया छात्र नेता के पदाधिकारी और छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुल सचिव से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत करा कर समस्या के समाधान का आग्रह किया है.

सरगुजा सांसद ने की छात्रों से बात

Student Protest : छात्रों ने फोन के माध्यम से सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज से बात की. छात्रों की बात सुनने के बाद सरगुजा सांसद ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से बात कर समस्या के निराकरण पर चर्चा करने की बात की है. वहीं छात्रों की समस्या को लेकर विश्वविद्यालय के कुल सचिव ने बताया कि छात्र परीक्षा परिणाम को लेकर असंतुष्ट हैं. प्रोफेसर से उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच कराई गई है, इसमें सभी छात्रों का वही नंबर आना पाया गया है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ODISHA LANDSLIDE: भूस्खलन से 7 की मौत, 6 लोग लापता

ODISHA LANDSLIDE: 7 dead, 6 missing     ODISHA LANDSLIDE: ओडिशा के...

DRDO MISSILE PRALAY:प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण हुआ सफल

DRDO MISSILE PRALAY: Test of 'Pralay' ballistic missile successful       DRDO...