सोरेन सरकार ने जीता विश्वास मत, पक्ष में पड़े 48 वोट, बीजेपी ने किया वॉकआउट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

झारखंड: झारखंड की रिसॉर्ट पॉलिटिक्स का आज समापन हो गया। हेमंत सोरेन सरकार ने आज विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया। इस दौरान हेमंत सोरेन सरकार ने विश्वास प्रस्ताव सदन के पटल पर रखा। वोटिंग के दौरान पक्ष में 48 वोट पड़े और इस तरह सोरेन सरकार ने एक बार फिर से विश्वास मत हासिल कर लिया। उधर बीजेपी ने सदन से वॉकआउट कर दिया। चर्चा के दौरान विधायक सरयू राय ने चर्चा के दौरान कहा कि विश्वास प्रस्ताव पर प्रश्न उठे हैं कि क्यों लाये ये प्रस्ताव? मेरे मन में भी ये सवाल है। सदन में विश्वास का मत रखा गया, लेकिन उसके पहले सत्ता दल के विधायक रायपुर गये। अब सदन खत्म होने के बाद ये लोग कहां जायेंगे। आजसू के विधायक सुदेश महतो ने विधानसभा में कहा कि हेमंत सोरेन सरकार को विपक्ष ने विश्वास मत हासिल करने के लिए नहीं कहा। ये सरकार अपने लोगों के विश्वास के लिए लाया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related