7 सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत, 12 राज्यों को जोड़ते हुए जम्मू-कश्मीर में होगी समाप्त, राहुल गांधी के नेतृत्व में होगी शुरुआत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। कांग्रेस राजीव भवन प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा प्रेस कॉन्फ्रेंस ले रही हैं। देशव्यापी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस ले रहे हैं। 7 सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा की शुरुआत होगी। 12 राज्यों को जोड़ते हुए जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। यात्रा के दौरान कुल 3,500 किलोमीटर लंबा सफर होगा। यह करीब 150 दिनों तक चलेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विधायक देवेंद्र यादव, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा, संगठन प्रभारी महामंत्री अमरजीत सिंह चावला सहित कई प्रवक्ता मौजूद है।

जिन राज्यों से भारत जोड़ो यात्रा नहीं गुजरेगी उन राज्यों में भारत जोड़ो यात्रा का संदेश पहुंचाया जाएगा। 4 हज़ार लोगों ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीयन करा चुके हैं। दो चरणों में भारत जोड़ो यात्रा पर होगी। पहला चरण सुबह 7: 30 बजे से 10, 30बजे तक
दूसरा चरण शाम 3: 30 बजे 7: 30 तक शुरु होगा।
:जिस राज्य से गुजरेगी उस प्रदेश के 100 – 100 लोग इसमें शामिल होंगे। देश के लोगों को एकता के सूत्र में पिरोना, करोड़ों भारतीयों के आवाज को उठाना। देश की मौजूदा समस्या को लेकर लोगों से चर्चा करना यात्रा का उद्देश्य है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related