Sonam and Raja Raghuvanshi Last Video: राजा रघुवंशी के साथ सोनम का आखिरी वीडियो आया सामने, शिलांग के जंगल में साथ दिखा कपल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Sonam and Raja Raghuvanshi Last Video: इंदौर। मेघालय हनीमून पर गए इंदौर के कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी का एक नया वीडियो सामने आया है। यह वो आखिरी वीडियो है, जो किसी टूरिस्ट के कैमरे में गलती से कैद हो गया। इस वीडियो में राजा और सोनम जंगल में एक-साथ नजर आ रहे हैं। देव सिंह नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। देव का दावा है कि यह वीडियो 23 मई का है, जो अनजाने में उसके कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था।

राजा की हत्या से पहले का वीडियो

देव ने बताया कि हाल ही में वो अपने मेघालय ट्रिप के कुछ वीडियो देख रहे थे, तब उनकी नजर इसपर पड़ी। इस वीडियो में सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी को एक-साथ देखा जा सकता है। यह उसी दिन का वीडियो है, जिस दिन सोनम और उसके साथियों ने राजा की हत्या की थी।

नोंग्रियात गांव से लौट रहा था कपल

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए देव ने लिखा, मैं मेघालय के डबल डेकर रूट ब्रिज पर 23 मई 2025 को घूमने गया था। कल जब मैं वहां के वीडियो देख रहा था, तो इंदौर कपल का वीडियो मिला। यह लगभग सुबह 9:45 का वीडियो है। जब हम नीचे जा रहे थे और इंदौर कपल नोंग्रियात गांव में रात बिताने के बाद ऊपर जा रहा था।

देव ने आगे लिखा-

मुझे लगता है यह इस कपल का आखिरी वीडियो है। सोनम ने वही सफेद रंग की शर्ट पहनी है, जो राजा की लाश के पास से बरामद हुई है। मुझे उम्मीद है कि यह वीडियो मेघालय पुलिस की जांच में मदद करेगा।

तीन आरोपियों का भी वीडियो मौजूद

देव ने दावा किया है कि उनके पास एक और वीडियो है, जिसमें राजा को मारने वाले तीनों आरोपियों को भी देखा जा सकता है। इन आरोपियों ने सोनम और राजा से 20 मिनट पहले ही चढ़ाई शुरू कर दी थी।

2 जून को मिला था राजा का शव

बता दें कि सोनम रघुवंशी ने 23 मार्च को शिलांग में पति राजा रघुवंशी की हत्या करवा दी थी। इस साजिश का मास्टरमाइंड सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा था। राज ने अपने तीन दोस्तों को सोनम और राजा के पीछे शिलांग भेजा था, जिन्होंने राजा की हत्या करके उसकी लाश को खाई में फेंक दिया। राजा का शव 2 जून को मेघालय पुलिस ने बरामद किया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related