पेट्रोलिंग पर निकले सिपाही को पीठ पर मारा चाकू, हालत गंभीर, भाजपा नेता सहित 6 गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भिलाई। दुर्ग जिले में पेट्रोलिंग पर निकले एक सिपाही पर झगड़ा कर रहे युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। पीठ पर चाकू लगने से सिपाही बेसुध होकर गिर गया। उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्मृति नगर पुलिस ने 6 के खिलाफ नामजद व 15-20 अन्य के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 186, 353, 332 और 307 के तहत मामला दर्ज किया है।

सुपेला थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना बंदी को लेकर स्मृति नगर पुलिस चौकी की पेट्रोलिंग पार्टी रविवार देर रात 11 बजे गश्त पर निकली थी। पेट्रोलिंग टीम में चौकी के सिपाही विवेक सिंह, सविंदर सिंह, राधेश्याम चंद्राकर, सुषार, जी लक्ष्मी थे। उन्होंने देखा कि सूर्य मॉल के पास 15-20 लड़के आपस में झगड़ा कर रहे हैं। पेट्रोलिंग टीम के सिपाहियों ने उन्हें वहां भगाया।

इसके बाद रात 11.30 बजे फिर से उन्हें सूचना मिली कि वहीं लड़के सूर्या रेसिडेंसी के पास आपस में झगड़ा कर रहे हैं। पेट्रोलिंग टीम के सिपाही वहां पहुंचे और जैसे ही लड़कों को पकड़ने लगे तो उन लोगों ने सिपाहियों पर हमला कर दिया। विवाद के दौरान ही कैंप वन निवासी बीरू सोनकर (25) सिपाही सविंदर के पेट में चाकू से वार किया।

इस दौरान सविंदर अपना बचाव करते हुए घूम गया तो चाकू उसकी पीठ पर जा लगा। इसके बाद आरोपी ने चाकू से एक और वार उसकी पीठ पर किया तो सविंदर वहीं गिर गया। पुलिस वाले पर चाकू मारने के बाद सभी लड़के वहां से भाग खड़े हुए। अन्य पुलिस कर्मियों ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

भाजपा नेता भी मामले में गिरफ्तार

भाजुयमो के महामंत्री रहे प्रवीण उर्फ पाडू को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पाड़ू हाल ही में हुए भिलाई निगम के चुनाव में सेक्टर 4 से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। इन्हें बचाने लिए पूरी रात भाजपा के बड़े नेताओं का तांता लगा रहा, लेकिन उनकी एक नहीं चली। जल्द ही पुलिस इनका चालान पेश करेगी।

पुलिस वालों द्वारा 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके परिजनों ने सोमवार सुबह स्मृति नगर चौकी का घेराव कर दिया। उन्होंने पुलिस पर जबरदस्ती उनके लड़कों को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। पुलिस वालों ने उन्हें फिलहाल समझा बुझाकर भेज दिया है।

पुलिस ने सिपाही को चाकू मारने के मामले में सेक्टर 4 निवासी और भाजपा नेता प्रवीण उर्फ पाड़ू (33), रामनगर निवासी एमन राव (24), कैंप 1 निवासी बीरू सोनकर (25 साल), स्मृति नगर निवासी दीपक सिंह (19), कैंप 2 निवासी कालू खान और सेक्टर 2 निवासी जगदीश गौड़ को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related