सिंहदेव ने कहा सनातन धर्म एक स्थापित जीवन शैली और एक धार्मिक अभिव्यक्ति है

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए गए विवादित बयान पर विवाद शुरू हो गया है। उदयनिधि की इस टिपप्णी पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने प्रतिक्रिया दी है। सिंहदेव ने कहा, यह उनकी निजी राय हो सकती है। दुनिया में बहुत सारे धर्म हैं और किसी भी धर्म पर ऐसी कोई भी टिप्पणी हर किसी की व्यक्तिगत है। सभी को स्वतंत्रता है। सनातन धर्म एक स्थापित जीवन शैली और एक धार्मिक अभिव्यक्ति है। इसका पूरा सम्मान किया जाना चाहिए। मैं कांग्रेस की ओर से नहीं कह सकता, मैं प्रवक्ता नहीं हूं। मैं व्यक्तिगत रूप से कह सकता हूं कि भारत का सनातन धर्म सदियों पुराना है और अच्छी तरह से स्थापित है। सनातन धर्म की गहराई और वेदों और पुराणों की शिक्षाएं अतुलनीय हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related