ट्रेन की चपेट में आई चरवाहा महिला, मौके पर मौत; 16 बकरा–बकरियों की भी गई जान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भाटापारा। थाना भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत बोरतरा फाटक के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक चरवाहा महिला अपनी बकरा–बकरियों को चराकर घर लौट रही थी, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसके साथ चल रही 16 बकरा–बकरियों की भी जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related