उप मुख्यमंत्री अरुण साहू ने जिला मुख्यालय बालोद में अटल परिसर एवं नालंदा परिसर का किया लोकार्पण 

Date:

रायपुरl उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने गत 16 नवंबर को अपने बालोद प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बालोद के जय स्तंभ चौक में नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण एवं नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के नवनिर्मित आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने नगर पालिका परिषद बालोद के परिसर में आयोजित लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में बालोद शहर के मूलभूत विकास हेतु 04 करोड रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय बालोद में तान्दुला नदी पुल से उप जेल तक डिवाइडर निर्माण तथा बालोद से लोहारा मार्ग एवं जगन्नाथपुर से परसोदा मार्ग निर्माण करने की घोषणा की। श्री साव ने डिवाइडर निर्माण के कार्य को दिसंबर माह तक प्रारंभ करने का आश्वासन भी दिया। समारोह में उपमुख्यमंत्री श्री साव ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र एवं आवास की चाबी सौंप कर शुभकामनाएं दी।

 

इस दौरान उन्होंने बालोद शहर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। समारोह में संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा, राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, नगर पालिका परिषद बालोद के उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू एवं प्रीतम साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव, नगर पंचायत गुंडरदेही प्रमोद जैन, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि पवन साहू, अमित चोपड़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा समाज प्रमुखों के अलावा पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर नूतन कंवर सहित नगर पालिका परिषद बालोद के सभी पार्षद एवं अन्य अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related