SHARE MARKET TODAY : Market soars on result day!
रायपुर। देश के पांच राज्यों के चुनावी नतीजों का दिन… और शेयर बाजार ने खुलते ही बड़ा धमाका कर दिया। सुबह-सुबह निवेशकों के चेहरे खिल गए, क्योंकि सेंसेक्स 700 अंकों की जोरदार छलांग लगाकर 77 हजार के ऊपर पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 24,200 के पार निकल गया।
बाजार में इस तेजी की सबसे बड़ी वजह चुनावी रुझान माने जा रहे हैं। शुरुआती संकेतों में बीजेपी कई अहम राज्यों में बढ़त बनाती दिख रही है, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और खरीदारी तेज हो गई।
सिर्फ चुनाव ही नहीं, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने भी बाजार को बड़ा सहारा दिया है। ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा जोश दिखा, जहां Maruti और Hero MotoCorp जैसे शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली।
लेकिन एक्सपर्ट्स चेतावनी भी दे रहे हैं कि यह तेजी कितनी टिकेगी, यह विदेशी निवेशकों और ग्लोबल हालात तय करेंगे। फिलहाल रिजल्ट डे पर दलाल स्ट्रीट पूरी रफ्तार में नजर आ रही है।

