DURG MAYOR VIRAL VIDEO : महापौर बोलीं – झापड़ मार दूंगी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DURG MAYOR VIRAL VIDEO : Mayor said – I will slap you!

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में दुर्ग की महापौर अल्का बाघमार सड़क किनारे ठेला लगाने वाले शख्स पर इस कदर नाराज नजर आ रही हैं कि गुस्से में कह देती हैं “मुझे गुस्सा आ गया तो झापड़ लगा दूंगी।” बस यही लाइन अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई है।

बताया जा रहा है कि मामला इंदिरा मार्केट कुआं चौक का है, जहां सड़क किनारे ठेला लगने से ट्रैफिक और लोगों की आवाजाही में दिक्कत हो रही थी। इसी दौरान महापौर मौके पर पहुंचीं और ठेला संचालक को फटकार लगा दी।

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया। कुछ लोग इसे सत्ता का रौब बता रहे हैं, तो कुछ इसे शहर की व्यवस्था सुधारने की सख्ती मान रहे हैं।

विवाद बढ़ने के बाद महापौर अल्का बाघमार ने सफाई देते हुए कहा कि वायरल वीडियो अभी का नहीं, बल्कि करीब तीन महीने पुराना है। उनका कहना है कि उस जगह शाम को इतनी भीड़ हो जाती है कि हादसे का खतरा बना रहता है, इसलिए सख्ती दिखानी पड़ी।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related