CG ACCIDENT : तेज रफ्तार कार नदी में गिरी, 4 दोस्तों की मौके पर मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ACCIDENT : High-speed car falls into river, 4 friends die on the spot

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शादी की खुशियां कुछ ही मिनटों में मातम में बदल गईं, जब देर रात शादी समारोह से लौट रही युवकों की कार अचानक बेकाबू होकर नदी में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 4 दोस्तों की मौत हो गई।

यह दर्दनाक हादसा पांडातराई थाना इलाके के गड़ई गांव के पास हाफ नदी पुल के करीब हुआ। कार में कुल 6 युवक सवार थे और सभी रायपुर के बिरगांव इलाके के बताए जा रहे हैं। तेज रफ्तार कार अचानक नियंत्रण से बाहर हुई और सीधे नदी में जा समाई।

ग्रामीणों और पुलिस ने रात में ही रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और कंट्रोल खोना बताया जा रहा है।

एक शादी से लौट रही कार… और कुछ ही सेकंड में 4 घरों के चिराग बुझ गए। कवर्धा का यह हादसा पूरे प्रदेश को झकझोर गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

PREMANAND MAHARAJ: प्रेमानंद महाराज की भक्तों को सलाह! 

PREMANAND MAHARAJ: Premanand Maharaj's advice to devotees!   PREMANAND MAHARAJ: देवी-देवीताओं...

CG SWINE FLU: स्वाइन फ्लू 200 पार! 

CG Swine Flu: Swine flu cases cross the 200...