INDORE CRIME NEWS: पति की दरिंदगी, पत्नी के प्राइवेट पार्ट में मिर्च डाली! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Indore Crime News: Husband’s Brutality—Chili Powder Inserted into Wife’s Private Parts!

INDORE CRIME NEWS : इंदौर मे एक पति ने शराब के नशे में पहले तो पत्नी के साथ मारपीट की और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी।

पत्नी की हालत इतनी बिगड़ गई कि दो अस्पतालों में उपचार कराना पड़ा।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सिलाई का काम करती है। शनिवार रात उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और शादी से पहले के संबंधों को लेकर उस पर आरोप लगाने लगा।

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपशब्द कहे और पानी भरने की नली से बेरहमी से मारपीट की, जिससे महिला को गंभीर चोटें आईं। पीड़िता के अनुसार, जब वह जमीन पर गिर गई तो आरोपी मिर्च पाउडर लाकर उसके प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। दर्द से वह जोर-जोर से चीखने लगी।

शोर सुनकर उसका बेटा और ननद मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।

उपचार के बाद महिला के बयान के आधार पर गांधी नगर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल महिला का MY अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है।

वारदात के बाद आरोपी पति फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related