SHARE MARKET ON ELECTION DAY : हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव परिणाम के बाद शेयर बाजार की बदली-बदली चाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SHARE MARKET ON ELECTION DAY: Changes in stock market after Haryana and Jammu and Kashmir election results

नई दिल्ली। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं. अभी तक के रुझानों पर नजर डालें, तो जहां हरियाणा में शुरुआत में BJP को नुकसान होता नजर आ रहा था, लेकिन अचानक Congress और भाजपा एक रफ्तार बनाए नजर आने लगीं. वहीं जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस बढ़त बनाए दिख रही है. देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है और इसकी चाल बदली-बदली नजर आ रही है. मंगलवार को इलेक्शन रिजल्ट वाले दिन Sensex पहले करीब गिरावट के साथ लाल निशान पर ओपन हुआ और कुछ ही देर में रफ्तार पकड़ते हुए 300 अंक से ज्यादा उछल गया.

नतीजों के साथ ही बदली बाजार की चाल –

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सेंसेक्स और निफ्टी की इस बदली-बदली चाल ने निवेशकों को भी हैरान कर दिया है. अगर BSE Sensex की बात करें, तो अपने पिछले बंद 81,050 की तुलना में ये इंडेक्स गिरावट के साथ 80,826.56 के लेवल पर ओपन हुआ और करीब आधे घंटे के कारोबार के बाद ही ये गिरावट तेजी में तब्दील हो गई. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स करीब 310 अंकों की बढ़त लेकर 81,360.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. NSE Nifty भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलता नजर आया और सोमवार के बंद 24,795.75 की तुलना में चढ़कर 24,832.20 के स्तर पर खुला और 9.30 बजे के आस-पास ये बढ़त के साथ 24,874 पर कारोबार करने लगा.

मार्केट खुलने पर 1380 शेयरों में गिरावट –

शेयर बाजार ने बीते छह दिनों में बड़ी गिरावट देखी और मंगलवार की शुरुआत भी फ्लैट रही. इस बीच जैसे ही शेयर मार्केट में कारोबार शुरू हुआ. लगभग 974 शेयर हरे निशान पर खुले, जबकि 1380 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान पर ओपनिंग की. इस बीच 144 शेयर ऐसे रहे, जिनकी स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. Nifty पर HUL, M&M, Cipla, Shriram Finance, Trent के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही थी. तो वहीं Tata Steel, Hindalco, Tata Motors, Power Grid Corp और JSW Steel के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

DIAL 112 SUSPENSION: डायल 112 का आरक्षक सस्पेंड! 

DIAL 112 SUSPENSION: Dial 112 constable suspended!   DIAL 112 SUSPENSION:...

CHHATTISGARH : 200 करोड़ के अस्पताल पर सियासी संग्राम!

CHHATTISGARH : Political battle over Rs 200 crore hospital! विकास...